UGC

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) ने यूजीसी-नेट (UGC-NET) 2022 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के लिए एनटीए की ओर से परीक्षाओं के संचालन की तिथियां 08, 09, 11, 12 जुलाई, 2022 और 12, 13, 14 अगस्त, 2022 हैं। हालाँकि, डिटेल डेट शीट UGC की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जायेगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार (M Jagadesh Kumar) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 मर्ज किए गए चक्रों के संचालन की तारीखें 08, 09, 11, 12 जुलाई 2022 और 12, 13 और 14 अगस्त 2022 हैं। डिटेल डेट शीट जल्द ही http://nta.ac.in और https://ugcnet.nta.nic पर अपलोड किया जाएगा। सभी आवेदकों को शुभकामनाएं।”

इससे पहले अप्रैल में यूजीसी-नेट इस साल जून के पहले या दूसरे सप्ताह में इसका आयोजन करने वाला था। इस बीच, यूजीसी-नेट के लिए फॉर्म जमा करने की तारीख 30 मई, 2022 तक बढ़ा दी गई थी। UGC NET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित की जाती है। COVID-19 के मद्देनजर दिसंबर 2021 के चक्र को स्थगित करने के कारण, UGC NET का जून 2022 का चक्र भी विलंबित हो गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp