जो युवक-युवतियां सरकारी नौकरी की चाह रखे हुए हैं उनके लिए बेहतरीन मौका। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), हमीरपुर में कई सरकारी विभागों में खाली पड़े 1508 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनो टाइपिस्ट, क्लर्क, फिटर सहित कई पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए उम्मीदवार 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं-12वीं से लेकर से डिग्री धारकों तक के लिए इन पदों पर मौका है। विभिन्न ट्रेड में आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए भी अवसर है। 18 से 45 आयु वर्ष के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है।
पदों का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 50 पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे अधिक पद बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे।
बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 555 पद भरेंगे। इनमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट के 163, इलेक्ट्रिशियन के 112, पावर हाउस इलेक्ट्रिशियन के 22, इलेक्ट्रिशियन एमएंडटी के 22, स्टेनो टाइपिस्ट के 47 और फिटर के 25 भरे जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरेंगे। परिवहन निगम में जेओए अकाउंट्स के 23 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पद भरेंगे। प्रदेश पशुपालन विभाग में वेटरनेरी फार्मासिस्ट के 188 पद, सचिवालय प्रशासनिक सेवा में क्लर्क के 82 पद भरेंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 360 शुल्क है। सामान्य श्रेणी, बीपीएल, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिकों के आश्रितों, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला कैंडिडेट और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा नेटबैंकिंग से जमा करवा सकते हैं।
Official Notification – Click Here










































