Home Education IAF Recruitment 2022: इंडियन एयर फोर्स में इन पदों पर निकली भर्ती

IAF Recruitment 2022: इंडियन एयर फोर्स में इन पदों पर निकली भर्ती

भारतीय वायुसेना यानि IAF ने ग्रुप सी (Group-C) सिविलियन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य वा इक्छुक उम्मीदवार IAF के LDC यानि लोवर डिविजन क्लर्क की रिक्तियों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। IAF LDC पदों पर सीधी भर्ती में आवेदन के लिए उमीदवार को अपना भरा हुआ आवेदन पत्र दिए गए पते – ‘प्रिसाडिंग ऑफिसर, सिविलियन भर्ती बोर्ड, एयरफोर्स रिकॉर्ड ऑफिस, सुब्रतो पार्क, नई दिल्ली-110010’ पर भेजना होगा।

आयु सीमा

आईएएफ के इन पदों के लिए आयु सीमा 28 नवंबर 2021 को 18-25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।

योग्यता

12वीं पास होने के साथ ही अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 मिनट प्रति शब्द और हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

आईएएफ भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में 12वीं कक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य बुद्धि और तर्क क्षमता, सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे। परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा कराने की लास्ट डेट भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन तक है। भारतीय वायुसेना की इस भर्ती का विज्ञापन 21 मई को प्रकाशित रोजगार समाचार पत्र में देखा जा सकता है।

Official Notification And Form for IAF LDC

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version