भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) ने टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इक्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने के लिए IARI की ऑफिसियल वेबसाइट iari.res.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र लिंक का इस्तेमाल करके ऑनलाइन आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 18 दिसंबर, 2021
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी, 2022
ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव एग्जाम की तिथि: 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के बीच
पदों की संख्या
641 पद
शैक्षणिक योग्यता
जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए। उम्मीदवार को विशेष रूप से आवेदन पत्र के संबंधित कॉलम में प्राप्त अंकों के प्रतिशत (निकटतम दो दशमलव तक गणना) को भरना होगा। न्यूनतम आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन फीस
UR/OBC-NCL(NCL)/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में एक हजार रुपए का भुगतान करना होगा। महिलाओं/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिकों/बेंचमार्क विकलांगता वर्ग वाले व्यक्ति को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपए का भुगतान करना होगा।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
![]()











































