इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 08 मई से शुरू होने वाली बीएड परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर रिलीज किया है।
ऐसे करें डाउनलोड
- इग्नू (IGNOU) की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे IGNOU B.Ed Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा जिसमें अपनी लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट करें।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा जिसे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसका प्रिंट आउट लेकर आगे की जरूरत के लिए रख सकते हैं।
परीक्षा की अवधि 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा का रिपोर्टिंग समय सुबह 9.15 बजे है। अभ्यर्थी ध्यान दें कि रिपोर्टिंग टाइम बीतने के बाद किसी भी स्टूडेंट्स को सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही हॉल टिकट को ध्यान से पढ़ें और उसमें मौजूद दिशा-निर्देशों के आधार पर ही सेंटर पर पहुंचे, क्योंकि नियमों की अनदेखी करने पर स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर एंट्री मिलने पर रोक लग सकती है।
![]()









































