भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट 2022 परीक्षा का कार्यक्रम परीक्षा पोर्टल, gate.iitkgp.ac.in पर घोषित कर दिया है। गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
देखें शेड्यूल
https://gate.iitkgp.ac.in/sessions_paper.html
परिक्षा की तारीखें
- 4 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 5 फरवरी 2022 सीएस एंड बीएम, ईईऔर एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 6 फरवरी 2022 इसी, इएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन, सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 11 फरवरी 2022 मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
- 12 फरवरी 2022 सीई-1, बीटी, पीएच और इवाई, सीई-2, एक्सईऔर एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
- 13 फरवरी 2022 एमइ-1, पीई और एआर, एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर – 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
इससे पहले, आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख घोषित की थी। संस्थान के अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार अपना गेट 2022 एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल से 3 जनवरी 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।