iit-patna

बिहटा स्थित Indian Institute of Technology (IIT) Patna ने University of Newcastle, United Kingdom के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता तीन साल की अवधि के लिए चलेगा। इस सहयोग का उद्देश्य उभरते क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थानों से जुड़े रिसर्च के भविष्य के जुड़ाव का समर्थन करना है।

IIT पटना और Newcastle University अपने फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारियों, विभागों और अनुसंधान संस्थानों के बीच सीधे संपर्क और सहयोग को प्रोत्साहित करेंगे। Newcastle University से, विज्ञान, कृषि और इंजीनियरिंग के फैकल्टीज इस समझौता ज्ञापन के तहत शामिल हैं। यह सहयोग, रिसर्च कार्यक्रमों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा जहां विभिन्न विषयों में नवीनतम विकास के माध्यम से छात्र और फैकल्टी लाभान्वित होंगे।

इस सहयोग के सामान्य रूपों के अवसरों का पता लगाया जायेगा। इन एक्टिविटीज के इम्प्लीमेंटेशन के लिए स्पेसिफिक डिटेल्स, स्पेसिफिक प्रोजेक्ट्स के लिए म्यूच्यूअली रूप से विकसित किए जाएंगे। यह छात्रों, विद्वानों और फैकल्टी मेंबर्स को इंजीनियरिंग के उभरते क्षेत्रों में रिसर्च और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और कई एडवांस्ड ऍप्लिकेशन्स को विकसित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।