Home Education Indian Army Recruitment : सेनाओं को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार की...

Indian Army Recruitment : सेनाओं को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार की ‘अग्निपथ’ स्कीम

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए भारतीय सेनाओं में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती वाली ‘अग्निपथ’ स्कीम का ऐलान किया है। भारतीय सेनाओं को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने के लिए रक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें बताया गया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा अग्नीपथ स्कीम लाया जा रहा है।

आपको बता दें, इस स्कीम द्वारा भारतीय युवाओं को ‘अग्निवीर’ के तौर पर सेवा का मौका दिया जाएगा। जिससे देश की सुरक्षा और मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। देश के हर युवा जीवन में सेना की भर्ती का सपना देखता है। अग्निपथ योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अन्य क्षेत्रों में जाने में भी अच्छे अवसर मिल पाएंगे।

इस योजना से ना सिर्फ युवाओं को बल्कि सेनाओं को भी हाई स्किल रिसोर्स मिलेंगे। अग्निवीरों के लिए एक अच्छा पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उनके एग्जिट के वक्त उन्हें एक अच्छी रकम दी जाएगी। इस स्कीम के बारे में समझाते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने बताया कि हमसे सेनाओं के पास युवा शक्ति होगी। इससे फिटनेस का लेवल और बेहतर हो सकेगा। फिलहाल भारत की सेनाओं की औसत आयु 32 वर्ष है। इस स्कीम के लागू होने से यह 24 से 26 वर्ष हो जाएगी।

आपको बता दें, सेनाओं को ‘हाई स्किल रिसोर्स’ तो मिलेंगे ही, लेकिन अग्निवीरों के लिए एक अच्छा पैकेज मिलेगा। लेफ्टिनेंट जनरल ने यह भी बताया यदि अग्निवीर सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देता है तो उसके परिवार को करोड़ों रुपए की राशि दी जाएगी। और अगर अग्निवीर दिव्यांग होते हैं तो उस स्थिति में उसे 48 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी।

‘अग्नीपथ मॉडल’ के तहत सेना में रेंट से नीचे के अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 साल की सेवा में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है। अग्नीपथ के जरिए सेना का हिस्सा बने सैनिकों को प्रतिमा 30 से ₹40000 तक सैलरी मिलेगी साथ ही इन्हें 48 लाख का इंश्योरेंस भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही इन युवाओं को ‘अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट’ भी दिया जाएगा जो उन्हें सेना की सेवा के बाद अन्य नौकरी हासिल करने में मदद करेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version