ITBP

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर (Overseer) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य महिला व पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ITBP इस भर्ती के तहत ग्रुप-बी, नॉन गजटेड (नॉन-मिनिस्टीरियल) एसआई पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जयेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईटीबीपी एसआई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से भरे जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण

आईटीबीपी के इस भर्ती अभियान में कुल 37 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इनमें से 32 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए और 5 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवदेन शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को 200 रुपए देना होगा। एससी-एसटी, महिला अभ्यर्थियों और एक्स सर्विसमैन को कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

योग्यता

अभ्यर्थियों को मैट्रिक पास होने के साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp