Result

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानि JEE Main 2022 की सत्र एक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को बीती रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। और अब इसे चेक करने का लिंक भी ऑफिसियल पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट jee main के ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जेईई मेन परीक्षा में बिहार के आदित्य अजेय को 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। ये बिहार के टॉपर बने हैं। इसबार बिहार से किसी छात्र को सौ प्रतिशत अंक नहीं मिला है। वहीं देश के अन्य राज्यों के 13 छात्रों को JEE MAIN में 100 अंक मिले हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सबसे पहले छात्र ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Main 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।

JEE Main 2022 में 14 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

1. जस्ति यशवंत वी वी एस, तेलंगाना
2. सार्थक माहेश्वरी, हरियाणा
3. अनिकेत चट्टोपाध्याय ,तेलंगाना
4 . धीरज कुरुकुंडा, तेलंगाना
5. कोय्याना सुहास, आंध्र प्रदेश
6. कुशाग्र श्रीवास्तव, झारखण्ड
7. मृणाल गर्ग, पंजाब
8. स्नेहा पारीक, असम
9.  नव्या, राजस्थान
10. पेनिकलापति रवि किशोर, आंध्र प्रदेश
11. पोलिशेट्टी कार्तिकेय, आंध्र प्रदेश
12  बोया हरेन सात्विक, कर्नाटक
13. सुमित्रा गर्ग, उत्तर प्रदेश
14 . रूपेश बियानी, तेलंगाना

JEE Main 2022 Session -1 Result

Join Telegram

Join Whatsapp