झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची (JAC) ने आगामी झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए हैं। झारखंड में सेकेंडरी और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। झारखण्ड बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि वे अपना जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 स्वयं डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को जेएसी माध्यमिक एडमिट कार्ड 2022 उनके सम्बन्धित स्कूलों द्वारा डाउनलोड करके उपलब्ध कराए जाने हैं। ऐसे में झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 2022 को प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित स्कूल के प्रिंसिपल या प्रमुख से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘इंटरमीडिएट और सेकेंडरी एडमिट कार्ड 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्कूल लॉगिन पर क्लिक करें।
- यहां स्कूल प्रभारी को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यहां आपके विद्यालय से संबंधित एडमिट कार्ड की पीडीएफ फाइल स्क्रीन प्रदर्शित की जाएगी।
- स्कूल प्रभारी इसे डाउनलोड कर लें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर रखें।
- एडमिट कार्ड को ए-4 साइज के पेपर पर प्रिंट आउट कर लें।
- अब सभी प्रवेश- पत्र पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर वितरित करें।
10वीं परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी और 20 अप्रैल 2022 तक चलेगी। दोनों टर्मों की परीक्षा हर दिन एक पाली में आयोजित की जाएगी। सुबह 9:45 से 11:20 बजे तक टर्म-1 के लिए परीक्षा और सुबह 11:25 से दोपहर 01:05 बजे तक टर्म-2 के लिए परीक्षा ली जाएगी। प्रत्येक पेपर के लिए स्टूडेंट्स को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।










































