राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (National Health Mission, Madhya Pradesh) ने स्टाफ नर्स (Staff Nurse) और फार्मासिस्ट (Pharmacist) के कुल 1222 पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
पदों की संख्या
1222 पद
पदों का विवरण
संविदा स्टाफ नर्स- 611 पद
संविदा फार्मिस्ट- 611 पद
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 01 मई 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 मई 2022
आयु सीमा
21 से 40 वर्ष।
योग्यता
संविदा स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा नर्सिंग में डिग्री, किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों से जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।
फार्मासिस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ 12वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्था से फार्मासिस्ट की डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में फार्मेसिस्ट का रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए।
विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।












































