student

मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवार NEET 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल NEET UG के लिए 18 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

एनटीए ने बताया कि नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 जुलाई 2022, रविवार के दिन होगा। रविवार की दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक परीक्षा लिया जाएगा। यह परीक्षा देश के 497 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी एग्जाम सिटी एडवांस्ड इंटीमेशन स्लिप पहले ही 28 जून को जारी की जा चुकी है।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले अभ्यर्थी एनटीए-नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
अब होम पेज पर “डाउनलोड नीट एडमिट कार्ड 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें।
यहां ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
अब परीक्षा और आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

NEET UG 2022 Admit Card – Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp