Home Education टली NEET PG परीक्षा 2022, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश

टली NEET PG परीक्षा 2022, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर NEET-PG (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएशन) 2022 परीक्षा की तारीख को कम से कम 6 से 8 सप्ताह के लिए टाल दिया है। जारी आदेश में, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने लिखा, “मुझे यह कहने का निर्देश दिया गया है कि सूचना बुलेटिन में प्रकाशित NEET-PG-2022 परीक्षा तिथि यानी 12.03.22 में देरी के अनुरोध के संबंध में चिकित्सा डॉक्टरों से बहुत सारे अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे थे। परीक्षा 12 मार्च, 2022 को होनी थी।

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

याचिका के जरिये नीट पीजी के सूचना बुलेटिन में दी गई शर्त, इंटर्नशिप पूरा करने के लिए 31 मई, 2022 की समय सीमा, को भी को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं ने 1500 उम्मीदवारों के समर्थन के साथ आग्रह किया है कि वे वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी में थे और इसलिए उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी। याचिका में 31 मई से इंटर्नशिप पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाने और फिर परीक्षा टालने की मांग की गई है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version