bpsc

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर एक नोटिस जारी कर 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की नई तारिख का ऐलान कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 30 अप्रैल शनिवार को होगी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन

https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2022-02-01-01.pdf

67वीं पीटी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहले 23 जनवरी 2022 को होना था। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। इस बार बीपीएससी में करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है।

इससे पहले बीपीएससी 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के तहत पदों की संख्या में पांच बार आगे बढ़ा चुका है। दिसंबर अंतिम सप्ताह में वैकेंसी की संख्या में चार पदों का इजाफा किया गया था ये पद प्रोबेशन पदाधिकारी (बिहार प्रोबेशन सेवा) गृह विभाग (कारा) के हैं। अब बीपीएससी 67वीं में रिक्त पदों की कुल संख्या बढ़कर 798 हो गई है। इससे पहले श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 65 और कारा अधीक्षक के तीन पद बढ़ाए गए थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading