Home Education NIFT एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

NIFT एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ( National Institute of Fashion Technology, NIFT) ने एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी कर दिया है। यह ऑनलाइन प्रोक्टेड परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार निफ्ट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, निफ्ट रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देशों सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।

एडमिट कार्ड लिंक

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद टैब ‘घोषणा’ के तहत ‘लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र’ पर क्लिक करें।
  • अब निफ्ट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • निफ्ट एडमिट कार्ड दिखाई देगा, हॉल टिकट डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  • इसके बाद भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इनमें निफ्ट क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (NIFT Creative Ability Test, NIFT CAT) और निफ्ट जनरल एबिलिटी टेस्ट (NIFT General Ability Test, NIFT GAT) का आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड में विवरण उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि (डीओबी), श्रेणी, आपके द्वारा आवेदन किए गए पाठ्यक्रम का नाम, परीक्षा की तिथि और अवधि, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर के निर्देश हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version