Home Education UPSC Prelims 2022 : यूपीएससी ने प्रिलिम्स परीक्षा के लिए जारी की...

UPSC Prelims 2022 : यूपीएससी ने प्रिलिम्स परीक्षा के लिए जारी की अहम नोटिस

संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी ने 5 जून को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (UPSC CSE Prilims Exam 2022) के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार इस अहम नोटिस को आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। जारी नोटिस में संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवार को ओएमआर शीट (OMR Sheet) भरने का सही तरीका बताया है।

आयोग ने तस्वीरों और उदाहरणों के जरिए बताया है कि ओएमआर शीट के भरने का सही तरीका क्या होना चहिए। उत्तर के गोले को कैसे भरना चाहिए। इसमें वो गलतियां भी बताई गई हैं जो एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी ओएमआर शीट भरते समय कर देते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 भी होगी। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होगा। यानी दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रीलिम्स एग्जाम कॉ़मन होगा। सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिए कुल 1011 पदों पर भर्ती होगी। यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है।

Important UPSC Notice For Prilims Exam – Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version