देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के 145 पदों पर भर्ती निकली गयी है। PNB की इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। PNB की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। PNB SO भर्ती में योग्य उम्मीदवार के चयन के लिए पीएनबी की ऑनलाइन परीक्षा 12 जून को होने को प्रस्तावित है।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू – 22 मार्च 2022 से
आवेदन की आखरी तारीख – 7 मई 2022 तक
ऑनलाइन परीक्षा – 12 जून
आयु सीमा
पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती में 25 से 35 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से होगी।
रिक्त पदों का विवरण
पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती के तहत कुल 145 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इनमें से 40 पद रिस्क मैनेजर, 100 पद क्रेडिट मैनेजर औेर 5 पद सीनियर मैनेजर (Treasury) के हैं।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी और दिव्यांगों के लिए 50 रुपए। बाकी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 850 रुपए।
पीएनबी के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘एक अभ्यर्थी एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है। किसी भी अभ्यर्थी की ओर से एक से अधिक आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक से अधिक आवेदन उसी दशा में स्वीकार किए जा सकते हैं जिनमें आवेदन शुल्क प्रत्येक आवेदन के हिसाब से अलग-अलग जमा कराया गया होगा।’










































