Home Education राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट, recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

परीक्षा तिथि, पाली और जिला

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई 2022 तक किए जाने की घोषणा महानिदेशक कार्यालय द्वारा की गई है। परीक्षा निर्धारित तारीखों पर दो-दो पालियों में राज्य के 32 जिलों में निर्धारित 470 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

किस उम्मीदवार को कौन सी परीक्षा तारीख और सेशन आवंटित किया गया है, इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक को मंगलवार, 3 मई 2022 को ही एक्टिव कर दिया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version