भारतीय रिजर्व बैंक ने समर इंटर्नशिप (RBI Summer Internship 2022) के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 तक चलेगी। इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवार RBI की ऑफिसियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सालाना समर इंटर्नशिप के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवार को प्रति महीने 20,000 रुपए स्टाइपेंट दिया जाएगा। यह इंटर्नशिप अप्रैल 2022 में शुरू होगी। इस इंटर्नशिप के लिए विदेशी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
RBI Summer Internship के लिए मैनेजमेंट, कॉमर्स, स्टैटिसटिक्स, लॉ, इकोनॉमिक्स, बैंकिंग, फाइनेंस में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। वहीं तीन साल की प्रोफेशनल डिग्री पूरा कर चुके छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। विदेशी छात्र जो मैनेजमेंट, कॉमर्स, स्टैटिसटिक्स, लॉ आदि में पढ़ाई कर रहे हैं। वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रक्रिया
RBI Summer Internship 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को जनवरी और फरवरी 2022 में इंटरव्यू होगा और मार्च 2022 में रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Summer Placements सेक्शन पर क्लिक करें।
अब ‘online web-based application form’ के लिंक पर क्लिक करें।
यहां मांगी गई जानकारी और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
इसके बाद एक साडी जानकारियों को देख कर सबमिट पर क्लिक करें।
भविष्य के लिए एक प्रिंट निकाल कर रख लें।
विदेशी उम्मीदवार कैसे करें आवेदन
विदेशी उम्मीदवारों को आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन पत्र – मुख्य महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक मानव संसाधन प्रबंधन विभाग (प्रशिक्षण एवं विकास प्रभाग), केंद्रीय कार्यालय, 21वीं मंजिल, केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई – 400001 पर भेजना होगा। इसके साथ ही अग्रिम प्रति cgminchrmd@rbi.org.in पर ई-मेल पर भेजी जा सकती है।
विस्तृत जानकारी के लिए उमीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें।












































