Rajasthan-Staff-Selection-Board

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेईएन) के 189 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें नॉन टीएसपी (सामान्य) के लिए 144 और टीएसपी के लिए 45 पद शामिल हैं। उम्मीदवार 7 जून से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई है।
कृषि विभाग में होने वाली इस भर्ती की परीक्षा 10 सितंबर 2022 को आयोजित कराई जाएगी।

योग्यता

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री।

आयु सीमा

18 से 40 साल।

आयु सीमा में छूट के नियम

राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष

सैलरी

पे मैट्रिक्स लेवल -10

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा व इंटरव्यू।

आवेदन शुल्क

सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग – 450 रुपये
नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 350 रुपये
एससी व एसटी – 250 रुपये

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp