राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शिक्षक भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिस के तहत सीनियर टीचर ग्रेड-II के 417 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा तिथि के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। पिछले महीने भी आयोग ने सीनियर टीचर्स के 9760 पदों पर भर्ती निकली थी।
महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए आवेदन 23 मई 2022 से शुरू होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2022 है।
पदों का विवरण
संस्कृत विषय के लिए – 91 पद
अंग्रेंजी – 21 पद
हिंदी – 56 पद
सामाजिक विज्ञान – 120 पद
गणित – 47 पद
विज्ञान – 82 पद
योग्यता
- संस्कृत शिक्षक – शास्त्री या संस्कृत मीडियम के साथ समकक्ष संस्कृत परीक्षा एवं शिक्षा शास्त्री/ डिग्री या एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एजुकेशन में डिप्लोमा
- हिंदी, अंग्रेजी व गणित के शिक्षकों के लिए – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय में ग्रेजुएट। नेशनल काउंसिंल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा।
- विज्ञान विषय के लिए – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट। ग्रेजुएशन में इनमें से कोई विषय होना जरूरी – भौतिक विज्ञान,
केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और बायो केमिस्ट्री।एवं नेशनल काउंसिंल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा। - सामाजिक विज्ञान के लिए – किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट। ग्रेजुएशन में इनमें से कोई विषय होना जरूरी – इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन और दर्शनशास्त्र,
एवं नेशनल काउंसिंल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा।
आयु सीमा
योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जुलाई 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए।
आयु सीमा में छूट के नियम
राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष – 5 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला एवं राजस्थान राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला- 5 वर्ष
राजस्थान राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला- 10 वर्ष
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
वेतन
पे मैट्रिक्स लेवल एल-11 (ग्रेड पे -4200/-)
आवेदन शुल्क
सामान्य व क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग – 350 रुपये
नॉन क्रीमीलेयर पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस- 250 रुपये
एससी व एसटी – 150 रुपये
टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थी गैर टीएसपी क्षेत्र की रिक्तियों के विरूद्ध भी आवेदन कर सकते है। इसलिए टीएसपी क्षेत्र के निवासित अभ्यर्थी टी.एस.पी. क्षेत्र एवं गैर टीएसपी क्षेत्र के पदों के संबंध में अपनी प्राथमिकता क्रम जरूर ऑनलाइन आवेदन में भरें वरना उन्हें टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित पदों के विरूद्ध लाभ देय नहीं होगा।
परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में बाद में सूचित किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा संबंधित सेवा नियम के नियम 21 के अनुसार आयोजित की जायेगी। परीक्षा योजना के अनुसार वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी। सिलेबस अलग से बाद में जारी किया जाएगा।










































