jobs

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट, (Medical Specialist) के 160 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।

आयु सीमा

मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए 1000 रुपए है, अन्य उम्मीदवार के लिए 2000 रुपये है।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर क्लिक करें।
होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें। इसके बाद, आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Official Notification

Join Telegram

Join Whatsapp