भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में ग्रेजुएट पदों पर कई भर्ती निकाली गयी है। एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के कुल 1673 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें 1600 पदों पर रेग्यूलर भर्ती और 73 पदों पर बैकलॉग भर्तियां की जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की आखरी तारीख – 12 अक्टूबर
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा – 17, 18, 19 और 20 दिसंबर 2022
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा – जनवरी 2023 या फरवरी 2023
साक्षात्कार (या साक्षात्कार और समूह अभ्यास) – फरवरी/मार्च 2023
पदों का विवरण
SC वर्ग में 270 पद
ST वर्ग के लिये 131 पद
OBC वर्ग में 464 पद
EWS कैटेगरी में 160 पद
सामान्य वर्ग के लिये कुल 648 पद
वेतन
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट को हर महीने 36 हजार से लेकर 63 हजार 840 रुपए सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के साथ फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में 21 से 30 साल तक की उम्र के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते है। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-मलाईदार परत) के लिए 3 साल, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) – पीडब्ल्यूडी (एससी / एसटी) के लिए 15 साल की छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।
चयन प्रक्रिया
1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रीलिम्स, मेन्स, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान प्रीलिम्स के रिजल्ट के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। वहीं मेन्स में पास कैंडिडेट को तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
कैंडिडेट सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाए।
इसके बाद प्रोबेशनरी ऑफिसर्स रिक्रूटमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर एसबीआई 2022 रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो जाएगी।
अब आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें।
इसके बाद आप मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करे।
अब आप भविष्य के लिए अपने एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।