एसएससी ने कक्षा 10वीं पास युवाओं के लिए एसएससी एमटीएस भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इक्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जा कर देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा 2021 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त एमटीएस पदों को भरा जायेगा। इस भर्ती परीक्षा के लिए नॉन टेक्निकल पद जैसे चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार आदि पर नियुक्तियां की जायेंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की प्रक्रिया – 23 मार्च से
आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल 2022
परीक्षा की तारीख – जून 2022 में होगी
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास
आयु सीमा
18 से 25 वर्ष
एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
वेतनमान
पेय लेवल -1, 7वां वेतन आयोग के मुताबिक
चयन प्रक्रिया
पेपर -1 : कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा जिसमें सफल उम्मीदवारों को पेपर-2 में बैठने का मौका मिलेगा। पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट पेपर-1 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर बनेगी। अगर इस मेरिट में दो उम्मीदवार को बीच टाई हो जाता है तो पेपर-2 के मार्क्स देखे जाएंगे।
पेपर – 2 : क्वालिफाइंग होगा, इसमें पेपर में अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 40 फीसदी और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 35 फीसदी क्वालिफाइंग मार्क्स रखे गए हैं।
SSC MTS 2021 Official Notification










































