Home Education SSC Recruitment 2022: एसएससी में निकली हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती,...

SSC Recruitment 2022: एसएससी में निकली हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती, जाने डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग यानि SSC ने केंद्र सरकार के कार्यालयों में जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर तथा सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी के ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग 18 अगस्त को दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स 2022 भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है।
आवेदन सुधार विंडो 6 जुलाई को खुलेगी।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2022 में किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

रिक्त पदों का विवरण

पदों का निर्धारण नियत समय में किया जाएगा।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Official Notification

आवेदन करने का Direct Link

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version