uppsc

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर (UPPSC Exam Calendar 2022) आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साल 2022 में परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2022 से शुरू हो जाएंगी।

UPPSC Exam Calendar 2022 Link

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इस वर्ष कुल 19 भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी। विशेष परिस्थितियों में तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है। आयोग की सबसे प्रतिष्ठित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 प्रारंभिक परीक्षा 12 जून को होगी और मुख्य परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित है। आयोग ने 28 जनवरी से प्रस्तावित पीसीएस 2021 मेन्स कोरोना के कारण टालते हुए उसे 23 से 27 मार्च तक कराने का निर्णय लिया है।

ऐसे डाउनलोड करें कैलेंडर

  • कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर दिए Latest अपडेट पर जाना होगा।
  • इसमें UPPSC Exam Calendar / Schedule 2022 के लिंक पर जाएं।
  • अब UPPSC Exam Calendar 2022 – All Exam Dates के लिंक पर जाएं।
  • क्लिक करते ही कैलेंडर का पीडीएफ फाइल खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp