Home Education UPSC Calendar 2023 जारी, यहां करें चेक

UPSC Calendar 2023 जारी, यहां करें चेक

UPSC

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। UPSC कैलेंडर 2023 के अनुसार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। इसकी अधिसूचना 01 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2023 है।

सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 2023 का आयोजन 15 सितंबर से किया जाएगा और परीक्षा 5 दिनों तक चलेगी। वहीं, भारतीय वन सेवा (मेन) परीक्षा 2023 का आयोजन 26 नवंबर से होगा। जानकारी के मुताबिक इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रीलिम्स) एग्जाम 2023 19 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मेन) परीक्षा 2023 24 जून को आयोजित किया जाएगा।

UPSC Calendar 2023 Link

इस तरह से करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट @upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब ‘कैलेंडर’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक नया वेबपेज खुलेगा।
  • ‘वार्षिक कैलेंडर 2023’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पीडीएफ खुलेगा।
  • विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि देखने के लिए पीडीएफ को नीचे स्क्रॉल करें।
  • पीडीएफ को सेव करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version