Home Education UPSC ESE प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के लिए तिथि जारी, ऐसे करें चेक

UPSC ESE प्रीलिम्स परीक्षा 2022 के लिए तिथि जारी, ऐसे करें चेक

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक (UPSC ESE Prelims) परीक्षा 2022 की तारीख आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है। इसके मुताबिक, यह एग्जाम 20 फरवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा।

शेड्यूल लिंक

शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। कुल अंक 200 है।

दूसरी शिफ्टमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है और 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती के माध्यम से 247 खाली पदों को भरा जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version