Home election CM योगी ने दूर किया कुंवारों की तकलीफ

CM योगी ने दूर किया कुंवारों की तकलीफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को झांसी में जनसभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड में अपनी सरकार के काम गिनाए और सपा पर जोरदार हमले किए। बुंदेलखंड में पानी की किल्लत और इस वजह से बहुत से युवाओं की शादी नहीं होने पर सीएम ने कहा, ”आज इस बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल की योजना साकार हो रही है। जल भी ऐसा कि आरओ का पानी फेल हो जाएगा। हम ऐसा शुद्ध जल देने जा रहे हैं, कहीं पाइप बिछ रही है, कहीं टैंक बन रहा है। बहुत लंबा इंतजार नहीं। कुछ ही दिन का इंतजार है। हमारी माता-बहनों को गगरी लेकर दूर जाना पड़ता था। बहुत से नौजवान बिना शादी के रह जाते थे। पानी नहीं है तो कोई कन्या देता नहीं था, कैसे शादी हो। लेकिन अब किसी को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। यह व्यवस्था कर दी है। अब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

सीएम योगी ने कहा, ”कोरोना काल में क्या बसपा, सपा, कांग्रेस के नेता आपका हाल चाल लेने आए थे क्या? अखिलेश जी आए थे क्या, मायावती आई थीं क्या? दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी आई थी क्या? जब ये लोग आपका हाल-चाल नहीं ले सकते संकट के समय तो क्या इन्हें समर्थन मिलना चाहिए? सीएम ने कहा कि वह कोरोना की दोनों लहरों में बुंदेलखंड के सभी इलाकों में गए थे।

सीएम योगी ने मुफ्त राशन वितरण से लेकर डिफेंस कॉरिडोर तक के काम पर लोगों से वोट मांगा तो उन्होंने हर घर जल से नल योजना पर कहा कि अब लोगों को पानी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। योगी ने यह भी कहा कि अब पानी की कमी की वजह से नौजवानों को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version