Home election UP MLC Election: कहीं निर्विरोध जीती भाजपा तो कहीं करना पड़ा हार...

UP MLC Election: कहीं निर्विरोध जीती भाजपा तो कहीं करना पड़ा हार का सामना, सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

UP MLC Election Result: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को मतदान हुआ। अब इसका रिजल्ट आ चुका है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि, आजमगढ़-मऊ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई है। आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा से निकाले गए एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत ने जीत हासिल की है।

विक्रांत ने भाजपा उम्मीदवार अरुण कांत यादव को 2813 मतों से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु को कुल 4075 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अरुण कांत यादव को महज 1262 वोट ही मिले। हाल ही में आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा देने वाले अखिलेश यादव के उम्मीदवार राकेश यादव की जमानत जब्त हो गई है। राकेश यादव को महज 356 वोट मिले।

स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद की रिक्त 36 सीटों में से 27 सीटों पर आज काउंटिंग हुई है। 9 सीटों पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी थी। 27 सीटों के आज नतीजे आए हैं। वाराणसी, आजमगढ़ और प्रतागढ़ में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, सपा का खाता नहीं खुल पाया है। पहली बार यूपी विधान परिषद में भाजपा को बहुमत मिल गया है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version