Home Bollywood A R Rahman की लाडली ने किया निकाह, जनिए कौन है उनका...

A R Rahman की लाडली ने किया निकाह, जनिए कौन है उनका लाइफ पार्टनर

म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह एआर रहमान (A R Rahman) की बेटी खतीजा (Khatija) ने शादी कर ली है। खतीजा ने ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद (Riyasdeen Shaik Mohamed) से शादी की है। एआर रहमान ने खुद एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन सफेद शादी के जोड़े में सोफे पर बैठते हुए दिख रहे हैं।

संगीत उस्ताद एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह समारोह से एक फैमिली फोटो साझा की और लिखा, “ईश्वर इस नए जोड़े को आशीर्वाद दें, आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।” इस फोटो में एआर रहमान, उनकी बड़ी बेटी रहीमा, पत्नी सायरा बानो (Saira Banu), और उनके बेटे अमीन (Ameen) उनके पीछे खड़े देखे जा सकते हैं। इस फोटो में रहमान की दिवंगत मां की तस्वीर भी देखा जा सकता है।

खतीजा और रियासदीन ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। उन्होंने सगाई समारोह से कई तस्वीरें साझा की थीं जिसके लिए उन्होंने गुलाबी और चांदी की पोशाक पहनी थी। अपने पिता की तरह ही खतीजा भी एक गायिका-संगीतकार हैं। उन्होंने कृति सनोन-स्टारर मिमी के लिए रॉक ए बाय बेबी सहित कई गाने गाए हैं। खतीजा ने कुछ तमिल गाने गाए हैं, जिनमें एंथिरन (रोबोट) का “पुड़िया मनिधा” (Pudhiya Manidha) भी शामिल है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version