बॉलीवुड में हटके फिल्म करने के लिए एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का नाम भी शामिल है। इस बार भी वह कुछ अलग और अनोखा करती हुई दिखाई देने वाली है। दरअसल, उनकी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘ए थर्सडे’ (A Thursday) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।
इस टीजर में एक एक प्ले स्कूल को देखा जा सकता है, जहाँ चारों तरफ बच्चों के खिलौने बिखरे हुए हैं। बैकग्राउंड में कुछ बच्चों की आवाज आती है जो नर्सरी क्लास में पढ़ाई जाने वाले पोयम ‘ट्विंकल ट्विंकल’ गा रहे हैं। फिर इसी पोयम को रिपीट करते हुए जींस और कुर्ता पहने हुए यामी की एंट्री होती है। इसमें यामी काफी गंभीर दिखती हैं। तभी गोली चलने की आवाज आती है और सब कुछ शांत हो जाता है।
इस टीजर में भरपूर सस्पेंस देखने को मिल रहा है। यामी गौतम की इस फिल्म को RSVP मूवीज ने प्रोड्यूस किया है और बेहजाद खंबाटा (Behzad Khambata) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में माया सराव (Maya Sarao), डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) सहित अन्य कलाकार भी हैं। बता दें की फिल्म ए थर्सडे का ट्रेलर कल यानी थर्सडे को ही रिलीज होगा।
