Home Entertainment इस वजह के कारण एजाज खान हुए गिरफ्तार

इस वजह के कारण एजाज खान हुए गिरफ्तार

Ajaz khan

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद एजाज खान से तकरीबन 8 घंटे तक पूछताछ की गयी। ज्ञात हो कि ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद एजाज खान का नाम सामने आया था। इसी के चलते जैसे ही एजाज खान राजस्थान से वापस मुंबई आए तो एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप है। जिसके बाद एनसीबी की टीम ने मंगलवार को एजाज के अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का खुलासा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध मौत के बाद हुआ था. इस पूरे रैकेट में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम भी जुड़ा था. अब तक कई ड्रग्स पैडलर्स पकड़े भी गए हैं. फिलहाल एनसीबी इस ड्रग्स रैकेट की जांच कर रही है.

Exit mobile version