Home Bhojpuri आम्रपाली संग आशिकी के बाद गोरी मेम के साथ खेसारी करेंगे रोमांस,...

आम्रपाली संग आशिकी के बाद गोरी मेम के साथ खेसारी करेंगे रोमांस, First Look हुआ वायरल

अभी दर्शकों के सर खेसारी और आम्रपाली के आशिकी का खुमार चढ़ा ही था कि यशी फिल्म्स प्रस्तुत और ज़वाबा एंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। सोशल मीडिया पे फ़िल्म का फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav), मधु शर्मा (Madhu Sharma) और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के पोस्टर में भी वे इन दोनों के साथ ही नज़र आ रहे हैं। पोस्टर की डिजाइन एकदम अलग अंदाज में की गई है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करती है।

फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जबकि फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म के फर्स्ट लुक को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है। फ़िल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी करेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ मेरी कहानी है, जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है। हमने हमेशा एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जिसका क्लास भी हो और मास को भी पसंद आये। हम एक ही जगह रुके नहीं रह सकते और प्रयोगात्मक नैरेटिव सेट करना मुझे अच्छा लगता है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। यह फ़िल्म भी उसी कड़ी का हिस्सा है। संगीत से संवाद तक सब कुछ देशी और सुग्राह्य है। दर्शकों को फ़िल्म में बहुत मजा आने वाला है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version