Home Bollywood 30 Years Of Akshay Kumar : बॉलीवुड में अक्षय के बेमिसाल 30...

30 Years Of Akshay Kumar : बॉलीवुड में अक्षय के बेमिसाल 30 साल हुए पुरे, फैंस कर रहे सेलिब्रेट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक्टर अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को अपने किरदार से कई हिट फिल्में दी है। अक्षय ने हिंदी सिनेमा को अपने जीवन का 30 साल दिया है। और आज यह 30 साल पूरा हुआ है। अपने 30 साल पूरे करने के बाद भी अभी अक्षय आगे अपनी एक्टिंग को जारी रखा है। बता दें कि, अक्षय ने लगभग हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है और अभी भी वह लगातार फिल्में कर रहे हैं।

साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में अक्षय ने डेब्यू किया है। अक्षय ने तब से लेकर अब तक अनगिनत फिल्मों में काम किया है। आगे भी उनकी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन आज उनके 30 साल पूरे होने पर YRF (Yash Raj Films) ने उन्हें खास तोहफा दिया है और उनकी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का एक और पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। और यह पोस्टर में एक्टर के अभी तक के सभी फ़िल्मी किरदारों को दिखाया गया है।

अक्षय की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नया पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर के 30 सालों का जश्न मनाया जा रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए YRF ने कैप्शन में लिखा- ‘सिनेमा में अक्षय कुमार के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा हैं। बता दें कि, अक्षय और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version