aaliya
aaliya

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं, और फोटो भी समय पर सांझा करती रहती है। उनके फैंस भी उनको देखने के लिए कॉफी एक्टिव रहते है। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज को अपने फैंस तक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीर सांझा की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनकी यह तस्वीर मालदीव की है।जिसमें आलिया भट्ट बिकिनी में अंडरवॉटर नजर आ रही है। तस्वीर में आलिया पानी के अंदर तैरती हुई दिखाई दे रही है। फोटो में आलिया का पोज एक जलपरी की तरह है। पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”अब तक का सबसे अच्छा दिन।” ऐक्ट्रेस का पानी के अंदर पोज देखकर फैंस उन्हें देखकर जलपरी कहने है। इस फोटो पर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, जो आलिया को बहुत पसंद आ रहा है।अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया था। आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक छोटी सी शानदार पार्टी का आरंभ किया था। पार्टी में कई बड़े सेलेब्स शामिल थे। हालांकि, कोरोना से संक्रमित होने के कारण रणबीर कपूर पार्टी का हिस्सा नहीं थे।

आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में पहला मौका होगा जब वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। इस फिल्म के अलावा अलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में दिखाई दे सकती है।