अभी तक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शानदार शादी की तस्वीरों से नज़र हटी ही नहीं थी की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मेहंदी उत्सव की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में ये कपल बेहद क्यूट लग रहे हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। जहां रणबीर कपूर खानदान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं आलिया अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती करते हुए हंसती हुई नजर आ रही हैं। शेयर की गयी एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर की तस्वीर हाथ में पकड़े हुए दिख रहे हैं।
आलिया ने कैप्शन लिखा “मेहंदी एक सपने से बाहर कुछ था। यह प्यार, परिवार, हमारे सबसे अच्छे दोस्त, बहुत सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़केवालों द्वारा एक सरप्राइज परफॉरमेंस, अयान डीजे बजाते हुए, मिस्टर कपूर द्वारा आयोजित एक बड़ा सरप्राइज (मेरे पसंदीदा कलाकार ने मेरे पसंदीदा गीतों का प्रदर्शन किया), इन सब के बाद मेरे जीवन के प्यार के साथ कुछ खुश आँसू और आनंदमय क्षण। ये दिन होते हैं… और फिर ऐसे दिन होते हैं।”
रणबीर और आलिया ने अपने मुंबई स्थित घर वास्तु में शादी की। दोनों ने 2018 में डेटिंग शुरू की और उसी साल सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की। दोनों अभिनेताओं को अक्सर एक साथ और एक दूसरे के परिवार के साथ भी देखा गया है। आलिया ने 2018 में रणबीर के इंस्टाग्राम के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।