बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखने वाले आमिर खान आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं। और आज वे अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ से बॉलीवुड में महज 8 साल की उम्र में कदम रखने वाले आमिर ने अपने एक्टिंग करियर को लगभग 49 साल दिए हैं। फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट (Child Artist) से लीड एक्टर (Lead Actor) बनने में आमिर को काफी संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन इनसब के बावजूद आज भी आमिर की एक्टिंग की दीवानगी आज भी बरकरार है और वे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए हैं।
आमिर को अपनी एक्टिंग के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। आज आमिर 57 के हो चुके हैं। आमिर का पूरा नाम आमिर हुसैन ख़ान है और इनका जन्म 14 मार्च, 1965 में हुआ था। वो आज बॉलीवुड के एक बेहतरीन और सफल एक्टर के साथ साथ फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखने वाले और आमिर ख़ान प्रोडक्सनस के संस्थापक है।
सबसे पहले आमिर ने अपने चाचा नासिर हुसैन की 1973 में आई फ़िल्म ‘यादों की बारात’ से बतौर बाल कलाकार अपने फिल्मों की शुरआत की थी। इसके बाद उन्होंने ग्यारह साल बाद एक्टिंग करियर की शुरुआत फ़िल्म होली (1984) से की।और फिर साल 1988 में आई फिल्म ‘क़यामत से क़यामत तक’ से बतुर लीड एक्टर अपनी पारी खेलनी शुरू की। और इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार मिला। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, आमिर को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।
फ़िल्मी करियर में सफलता मिलने के बाद आमिर खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने बालीवुड को ‘लगान’, ‘गुलाम’, ‘सरफरोश’ ‘गजनी’, ‘पीके’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए आमिर खान को 2003 में पद्म श्री और 2010 में पद्मा भूषण से नवाजा गया। उन्होंने अपने TV शो ‘सत्य मेव जयते’ में “महिला भ्रूण हत्या, नशा-खोरी, दहेज प्रथा, जाति प्रथा” जैसे महिलाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कई महिलाओं को मौका दिया है।
आमिर को अपने फ़िल्मी करियर में कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। लेकिन फिर भी वो अपने एक्टिंग स्किल्स से फैंस की लिस्ट कम नहीं पड़ने दी। अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Datta) और दूसरी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) से अलग होने पर उनसे कई सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने हर बार की तरह हस कर जवाब देकर निकले हैं।










































