Home Bollywood Animal Movie Shoot: फिल्म के सेट पर दिखा रणबीर और रश्मिका का...

Animal Movie Shoot: फिल्म के सेट पर दिखा रणबीर और रश्मिका का लुक

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के तुरंत बाद ही अपने अपने काम में लग चुके हैं। आलिया अपने शेड्यूल्ड फिल्मों की शूटिंग में बिजी है तो वही रणबीर कपूर भी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गए हैं। पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि फिल्म ‘एनिमल'(Animal) कि शूटिंग के लिए रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मूवी लोकेशन पर पहुंच चुके हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। शनिवार 30 अप्रैल को एक्टर के साइन अकाउंट से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के फिल्म का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश के मनाली की वादियों में दोनों एक्टर फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं। जिसमें इन दोनों एक्टर्स के लुक रिवील हुआ है।

फैन पेज से धड़ल्ले से शेयर हो रहे इस वीडियो में दोनों अपनी फिल्म के क्रू के साथ कुछ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं जिसमें रश्मिका मंदाना साड़ी पहनी हुई दिख रही है वहीं रणबीर कपूर कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। बता दे रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना का या साथ का पहला फिल्म है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version