इन दिनों बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी के गुर सीख रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की तरह ग्रिप बनाते हुए एक गेंदबाजी की तरह एक्शन करती हुई दिख रही हैं।
वो एक तेज गेंदबाज के लिए मजबूत शरीर के फिजिकल एक्सरसाइज करती हुई भी दिख रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने लिखा, जैसे-जैसे हम शूटिंग की उल्टी गिनती कर रहे हैं, चकड़ा एक्सप्रेस की तैयारी कठिन और तेज होती जा रही है।
चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी की शानदार जर्नी को दिखाया जाएगा, जो अनगिनत बाधाओं के बावजूद सफलता की सीढियां चढने में कामयाब होती है।








































