arjun-kapoor-malaika-arora

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर अपने कुछ प्राइवेट मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर किए हैं। इससे पहले दोनो ने कभी भी अपनी इतनी प्राइवेट और बोल्ड फोटो शेयर नहीं की थी। यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी इतनी रोमांटिक और इंटेंस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया है।

शेयर पोस्ट में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बंद कमरे में एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई पड़ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में मलाइका ने आंखें बंद पर प्यार से अर्जुन को बाहों में लिया हुआ है। अर्जुन अपनी लेडी लव के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। मलाइका ने फोटो को कैप्शन दिया- ‘मेरा।’

फोटो में मलाइका ने व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट को पहना हुआ है। वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पायजामे में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह बेहद रोमांटिक और कैंडिड मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं हालांकि वह कभी भी खुलकर सामने नहीं आते थे। दोनों की तस्वीरें सिर्फ पापाराजी द्वारा ही साथ में खींची जाती थीं लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपनी इतनी प्राइवेट और बोल्ड फोटो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करके साबित कर दिया है कि वह इस रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp