भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में विलेन की भूमिका से अपनी पहचान बना चुके एक्टर अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) अक्सर अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते रहते हैं। इसी क्रम में अब अवधेश मिश्रा एक गरीब और बेबस पिता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार अंदर तक झकझोरनेवाला है। इस फिल्म का नाम है ‘बाबुल’ (Babul), जिसका ट्रेलर रिलिज कर दिया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले निर्मित रत्नाकार कुमार और अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘बाबुल’ का ट्रेलर (Babul trailer) आज वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड भोजपुरी से ही रिलीज किया गया है। यह मूवी एक मजदूर और लाचार पिता के सपनों और हकीकत के बीच द्वंद की कहानी को पेश करती है। इसमें अवधेश मिश्रा का किरदार ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का है। जिसकी दो बेटियां हैं और वह उसके लिए बड़े-बड़े सपने संजोता है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है, जहां उन्हें सामाजिक उलझनों और जमींदारी की स्याह सच उनके सपनों को झकझोर देता है।
यह फिल्म 24 दिसंबर को पुरे देशभर के सिनेमाघरों में रिलिज होगी। रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अवधेश मिश्रा ने खुद किया है। प्रस्तुतकर्ता वर्ल्डवाइड के साथ जितेंद्र गुलाटी हैं। म्यूजिक साबिर सुल्तान खान, हितेश सोनिक और साजन मिश्रा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, बोद्धव्य, ए एम तुराज का है। सिंगर अमीर खान और शवाब साबिर, नाजिम अली सिद्दीकी, रेखा भारद्वाज, स्निग्धा सरकार व ऐश्वर्या मजूमदार हैं।
फिल्म में अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी (Neelam giri), शशि रंजन, अनिता रावत, देव सिंह, संतोष पहलवान, रोहित सिंह मटरू, हीरा यादव, अम्बिका वाणी, बबलू खान, कमलकांत मिश्रा कमलेश मिश्रा और प्रीति सिंह मुख्य भूमिका में हैं।