Home Bollywood Balle Ni Balle Song Teaser: इस बॉलीवुड एक्टर के साथ रोमांस करते...

Balle Ni Balle Song Teaser: इस बॉलीवुड एक्टर के साथ रोमांस करते नज़र आईं चहल की पत्नी

IPL 2022 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की गेंदबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है तो वहीं उनकी पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने आने वाले वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। धनश्री जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आने वालीं हैं। दरअसल, धनश्री के नए सॉन्ग बल्ले नी बल्ले (Balle Ni Balle) का टीज़र आज आउट हो गया है। इस सॉन्ग में उनके साथ आयुष्मान खुराना (Aparshakti Khurana) के भाई और अभिनेता-गायक अपारशक्ति खुराना हैं।

इस टीज़र में अलग-अलग बैकग्राउंड में धनश्री और अपारशक्ति, साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। कभी समुंद्र में एक बड़े से बोट पर दोनों की झलक दिखती है तो कभी धनश्री को गोद में उठाये अपारशक्ति गार्डन में दिख रहे हैं। अपारशक्ति, धनश्री के लिए गिटार भी बजा रहे हैं। ये गाना 8 अप्रैल को आउट होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=gqf5bdHA6Dk

इस गाने के लिरिक्स गुरप्रीत सैनी (Gurpreet Saini) ने लिखे हैं, वहीं इसे सिद्धार्थ अमित भावसार (Siddharth Amit Bhavsar) ने कंपोज़ किया है। बता दें की, इससे पहले अपारशक्ति और धनश्री का पिछले साल भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों ‘बसपन का प्यार’ (Baspan Ka Pyaar) गाने पर पंजाबी तड़का लगाते नजर आए। इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version