Nora-Fatehi-Mermaid

अपनी अदाओं से पानी में आग लगाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज Bollywood की उन अदाकाराओं में शामिल है जिसके मौजूदगी से गाने हिट हो जाते हैं। नोरा अपने फैंस का ख्याल भी उसी तरह रखती हैं जैसे फैंस उनके गाने को कुछ ही घंटों में हिट करवाते हैं। सोशल मीडिया पर Nora अपने फैंस के लिए काफी एक्टिव रहती हैं। और आये दिन उनके लिए पोस्ट करती रहती हैं। और उनको अपडेट करती रहती हैं अपने काम को लेकर। कभी वह डांस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी वह फैशनेबल वीडियो या फोटो। जिससे फैंस उनसे जुड़े रहते हैं और उनके आने वाले पोस्ट का इंतज़ार करते हैं।

लेकिन इस बार नोरा ने इस ठण्ड में सोशल मीडिया का पारा ऊपर चढ़ा रखा है। जी हां, Nora ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद फैंस उनके एकदम नये अवतार को देख कर चौक गए हैं और धरले से Nora के पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। Nora ने अपने Instagram से अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह जलपरी (Mermaid) बनी हुई नजर आ रही हैं। और पानी में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। बता दें कि यह लुक उनके आने वाले गाने “डांस मेरी रानी” का है।

इस बात कि जानकारी T-Series ने भी दी है। T-Series ने भी नोरा के इस पोस्ट को अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है। बता दें कि इस गाने को गुरु रंधावा ने गाया है। इस फोटो को शेयर करते Nora ने लिखा है कि, ‘वे कहते हैं ‘जब तक तुम्हें मेरे महासागर में रहना है, तो मेरे नियमों का पालन करना होगा,’ इसलिए मैंने उसे ही छोड़ दिया।’