Home Entertainment इन नियमों का उल्लंघन करने के कारण भोजपुरी स्टार निरहुआ को हुआ...

इन नियमों का उल्लंघन करने के कारण भोजपुरी स्टार निरहुआ को हुआ कोरोना

Dinesh Lal Yadav

कुछ दिनों पहले निरहुआ की शूटिंग के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो में ये साफ दिखाई दे रहा था कि निरहुआ के साथ उनके किसी भी कलाकार ने शूटिंग एरिया में मास्क का यूज नहीं किया. और ना ही इस दौरान किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया. वीडियो के वायरल होने के बाद निरहुआ के कई फैन्स ने उन्हें कोरोना से सुरक्षा रखने की सलाह भी दी थी. बता दें कि निरहुआ अपनी आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ की शूटिंग कर रहे थे.

बॉलीवुड में के बाद कोरोना का कहर अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है.कुछ दिन पहले साउथ की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया था. वहीं अब भोजपुरी की शान माने जाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अब इसकी चपेट में आ गए है. बताया जा रहा है कि निरहुआ अपनी किसी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.तभी उनमें कोरोना के लक्षण सामने आए. निरहुआ के साथ-साथ उनके दो स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है.

रिपोर्ट की माने तो इन दिनों निरहुआ बांद्र जिले के एक गांव में शूटिंग कर रहे थे. बताया ये भी जा रहा है कि निरहुआ ने शूटिंग के दौरान सरकार के बनाए कई नियमों का उल्लंघन भी किया. और ऐसा माना जा रहा है कि उनके ऐसा  करने की वजह से आज वो इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए है. 

Exit mobile version