यूपी बिहार में शादियों का सीजन चल रहा है। और शादी विवाह में भोजपुरी गाने न बजे ऐसा मुमकिन नहीं है। आये दिन भोजपुरी के कई गाने रिलीज़ होते हैं। जिसमें कुछ हिट होते हैं तो कुछ पिट जाते हैं। और कुछ गाने सुपरहिट हो जाते हैं। जिन पर भोजपुरी लवर्स सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाते हैं। और यहीं शादी विवाह में सबसे ज्यादा बजाये भी जाते हैं। इन्हीं गानों में से एक गाना ऐसा है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह गाना भोजपुरी की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) और इंडस्ट्री में उभरते सितारे निशांत सिंह (Nishant Singh) द्वारा गाया गया है। जिसका नाम है ‘छोड़ कनिया नचावे नचनिया।’ ऐसे तो इस गाने को रिलीज़ हुए 1 सप्ताह हो गया है। लेकिन शादी विवाह और इंस्टा रील्स पर यह गाना काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि शिल्पी, भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर्स में से एक हैं। इन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी बड़ी पहचान इस इंडस्ट्री में बनाई है।
वहीं भोजपुरी के उभरते सितारे निशांत भी धीरे धीरे भोजपुरी में अपना जमा रहे हैं। इनके गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं। शिल्पी और निशांत के आवाज़ में गाया हुआ गाना ‘छोड़ कनिया नचावे नचनिया’ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने में एक्टर्स विवेक कुमार साजन के साथ मॉडल रानी दिख रही हैं। मालूम हो कि इनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है। इस गाने में जहां Nishant Singh और Shilpi Raj की आवाज़ है, वहीं इस गाने का Lyrics Bachchu Bihari ने दिया है। गाने का म्यूजिक Bachchu Bihari ने दिया है। और गाने को Director Pawan Pal ने डायरेक्ट किया है। और यह गाना VR Music के Label से रिलीज़ हुआ है।