Home Bhojpuri सरकार में रह कर सरकार से विनय बिहारी ने किया सवाल

सरकार में रह कर सरकार से विनय बिहारी ने किया सवाल

5 अगस्त को भोजपुरी फिल्म ‘प्यार काहे बनाया राम ने’ भव्य पैमाने पर रिलीज हो रही है। फ़िल्म को ले कर बिहार विधानसभा सदस्य व प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार विनय बिहारी के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें फिल्म के विषय मे विनय बिहारी ने अपने संबोधन में कहा विडंबना है हमारी इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार आज इसे गर्त में ले के जा चुके हैं।

इन लोगो ने गंदगी का सहारा ले स्टारडम पाई है। इसीलिए इन्हें इसकी कद्र नही है। इन्ही बातों से आहत में उन्होंने कहा कि, ‘कई वर्षों बाद एक ऐसी फिल्म बनाई जिससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूँ। दावे के साथ कह सकता हूँ फिल्म पूरी परिवार के साथ देखने लायक है साथ भोजपुरी दर्शको को इस फिल्म पर गर्व होने वाला है। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी इंडस्ट्री में हो रहे असली बदलाव को महसूस किया जा सकता है। विधायक विनय बिहारी ने बिहार के थिएटरों के प्रति सरकार की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। सड़क, बिजली और शिक्षा के अलावे मनोरंजन भी समाज के प्रगति का एक अहम हिस्सा है। सूबे के युवाओं के चहुमुखी विकास हेतु सरकार को थियेटर, नाट्य संस्था, फ़िल्म पॉलिसी आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जब मैं कला संस्कृति मंत्री था सिर्फ इन्ही विषयो पर काम करता रहा।’

एक समय में बिहार मनोरंजन का हव हुआ करता था और आज कई जिले थियेटर विहीन हो चुके हैं। आज बिहार में चालू सिनेमाघरों की संख्या 100 भी नही है। अकेले हैदराबाद में शहर में 122 थियेटर हैं। विनय बिहारी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह कर सकते हैं कि इस ओर ध्यान दीजिए नही तो वो दिन दूर नही जब आपको यहाँ के कलाप्रेमी आपको अपने से दूर कर देंगे।

फिल्म की बात करते हुए उन्होंने एक साफ सुथरी और उम्दा फ़िल्म बनाई है और भव्यता के साथ रिलीज करने की योजना की है। ट्रेलर और गानों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है फिल्म यहाँ की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिल्म में निर्माता अमित कुमार सिंह, संयोग कुमार व लेखक निर्देशक राजीव मिश्रा,पीआरओ सर्वेश कश्यप भी मौजूद रहें। फ़िल्म में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही, अंजना सिंह, विनय बिहारी, पायल बंसल, संजय पांडे, देव सिंह, आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह, जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। बताते चलें कि यह फिल्म 5 अगस्त को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जा रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version