Bhojpuri-3-Film-Release

बॉलीवुड में एक साथ दो बड़ी फ़िल्में रिलीज के कारण कोई एक फिल्म बॉक्सऑफिस पर पिट जाती है। इसीलिए बॉलीवुड में अब बड़ी फिल्मों को एक साथ रिलीज़ नहीं किया जाता। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आज एक साथ 3 बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने जा रही है। भोजपुरी फिल्म को चाहने वाले दर्शकों के लिए आज का दिन काफी खास और मुश्किल होने वाला है। क्यों की भोजपुरी की तीन दमदार फिल्म ‘लव विवाह. कॉम’, ‘रण’, ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ आज यानि शुक्रवार, 13 मई को रिलीज होने वाली है।

आज सिनेमा घरों में खेसारी लाल यादव , चिंटू पांडेय और काजल राघवानी के बीच टक्कर होने वाली है। आज भोजपुरी के तीन बड़े स्टार खेसारी लाल यादव (दुल्हनिया लंदन से लायेंगे),प्रदीप पांडेय चिंटू (लव विवाह.com), काजल रघवानी (रण) की फिल्मे आ रही है। एक ही दिन रिलीज होने पर इन तीनों में से कौन सा स्टार दर्शको के बीच अपनी छाप छोड़ पायेगा ये तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेग।

पहली फिल्म की बात करें तो, वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन की रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘लव विवाह.Com आज रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और कोमल है। फ़िल्म ‘लव विवाह.Com में लीड रोल में प्रदीप पांडेय चिंटू और सुपर हॉट आम्रपाली दुबे हैं। फ़िल्म के पोस्टर और ट्रेलर तक में आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है।

दूसरी फिल्म है ‘रण’ जो एक आर्मी मैन के निजी जिंदगी की कहानी पर आधारित है। जो बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता अरुण कुमार मिश्रा, निर्देशक चंद्र पंत और अभिनेता आनंद ओझा हैं। ‘रण’ एक्शन से भरपूर फ़िल्म है, जिसमें रोमांस और इमोशन का तड़का भी है। आनंद ओझा इस फ़िल्म में एक आर्मी मेन की भूमिका में हैं, फ़िल्म में उनकी जोड़ी काजल राघवाणी के साथ है।

अब तीसरी और आखरी फिल्म की बात करें तो वो है, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज स्टारर फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’। दर्शकों को इस फ़िल्म के रिलीज का बेसब्री से इंताजर था। यह एक सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है, जो सात समुंदर पार लंदन की कहानी पर बेस्ड है। फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp