Home Entertainment Bigg Boss 14: अपकमिंग एपिसोड जिसमें रुबीना दिलैक को स्विमिंग पूल में...

Bigg Boss 14: अपकमिंग एपिसोड जिसमें रुबीना दिलैक को स्विमिंग पूल में गिरते हुए दिखती हैं

Rubina Dilaik

आपको बता दें, बिग बॉस के घर में ये नया टास्क काफी मज़ेदार होने वाला है और दर्शकों को भी आज के आने वाले एपिसोड में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं इस वक़्त घर में बिग बॉस का नया टास्क घरवालों के होश उड़ रहा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वीकेंड के वार में डबल एविक्शन में एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बेघर हो सकती हैं.

वीडियो में सभी घरवाले एक समय के लिए उसी जगह पर फंसते हुए दिखाई देते हैं. कोई गाना गाता दिखाई दे रहा है तो कोई डांस करके अपने फैंस को एंटरटेन करते हुए दिख रहा है. इसी के साथ रुबीना दिलैक भी एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि बार-बार स्विमिंग पूल में गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में रुबीना दिलैक को स्विमिंग पूल में गिरते हुए दिखती हैं. विकास गुप्ता चिल्लाते हुए कहते है कि, ‘रुबीना स्विमिंग पूल में गिर आप ठीक  हो.’ जिसके बाद अली गोनी कूदकर रुबीना को बचाते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद विकास रुबीना के पास जाकर उनसे पूछते है कि क्या आप ठीक हो. वहीं राखी सावंत भी रुबीना से पूछती हैं कि, ‘क्या तुम ठीक हो? और रुबीना ने इशारे में जवाब देते हुए कहा कि वो ठीक नहीं हैं. बिग बॉस इस किस्से को कई बार रिप्ले करते हुए दिखाई देंगे.

बिग बॉस 14 के घर में सभी घरवाले एक निश्चित समय के लिए फसंते हुए नज़र आएंगे. जिसका जिक्र खुद बिग बॉस प्रोमे वीडियो में करते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में कलर्स ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस सभी घरवालों को एक आदेश देते सुनाई दे रहे हैं.

Exit mobile version